24 March 2019 Current Affairs in Hindi
current affairs 2019 hindi , five current affairs in hindi , uk current affairs in hindi , current affairs 2014 in hindi , 20 current affairs in hindi , current 2019 hindi , bpsc current affairs in hindi , current affairs in hindi objective ,
24 March 2019 Current Affairs in Hindi
March 24, 2019 HIndi Current Affairs – Daily Current Affairs
»सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को देश का चौबीसवां नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह नौसेना प्रमुख सुनील लांबा के 31 मई को सेवानिवृत्त होने पर उनका स्थान ग्रहण करेंगे।|
»उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश पिनाकी चंद्र घोष को शनिवार (23 मार्च 2019) को देश के पहले लोकपाल के रूप मेें शपथ दिलायी गयी | राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में उन्हें लोकपाल पद की शपथ दिलायी। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई मौजूद थे।
»मोदी ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया नमन :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद दिवस पर नमन किया है। श्री मोदी ने शनिवार को ट्विटर पर अपने संदेश में कहा, “आजादी के अमर सेनानी वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद दिवस पर शत-शत नमन। भारत माता के इन पराक्रमी सपूतों के त्याग, संघर्ष और आदर्श की कहानी इस देश को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। जय हिंद! ”
गौरतलब है कि 23 मार्च, 1931 की मध्यरात्रि को अंग्रजों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फाँसी दे दी थी। उनकी शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
»भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (22 मार्च 2019) देर रात पार्टी के चर्चित प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा को ओडिशा की प्रतिष्ठित पुरी सीट से अपना उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की।
»हाल के समय में हाकु शाह का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे? :- कला
»वित्त वर्ष 2020 के लिए फिच रेटिंग्स ने भारत की विकास दर कितना रहने का अनुमान लगाया है? :- 6.8%
» किस भारतीय कंपनी ने फ्रेंच ओपन के लिए डिजिटल समाधान उपलब्ध करवाने के लिए रोलैंड-गैरोस के साथ समझौता किया है? :–इनफ़ोसिस
»किस भारतीय हॉकी खिलाड़ी को एशियाई ओलिंपिक परिषद् समिति का सदस्य चुना गया है? :– सरदार सिंह
»हायाबुसा 2 स्पेसक्राफ्ट किस देश से सम्बंधित है? : – जापान
»हाल के समय में संपन्न हुए विशेष ओलिंपिक खेलों में भारत ने कितने पदक जीते? : – 368
»हाल के समय में कौन सी भारतीय कंपनी अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) में शामिल हुई? :- स्पाइस जेट
»अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस कब मनाया जाता है? :– 21 मार्च
Download 24 March Current Affairs PDF
